फिरोजाबाद थाना रामगढ क्षेत्र के गैंगस्टर मौहम्मद आफाक की 53 लाख 80 हजा रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क
थाना रामगढ क्षेत्र के गैंगस्टर मौहम्मद आफाक की 53 लाख 80 हजा रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क

फ़िरोज़ाबाद-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थाना रामगढ पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर मोहम्मद आफाक पुत्र हाजी मोहम्मद इश्त्याक निवासी नगला बरी बाईपास सर्विस रोड थाना रामगढ फिरोजाबाद की अचल सम्पत्ति अनुमानित लागत लगभग (तिरेपन लाख अस्सी हजार रू0) डीएम के आदेश के क्रम में अचल सम्पत्ति को नियमानुसार नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, क्षेत्राधिकारी नगर फिरोजाबाद के नेतृत्व में थाना रसूलपुर/ रामगढ पुलिस द्वारा चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।
सम्पत्ति को कुर्क करने के पश्चात सर्व साधारण को लाउडस्पीकर के माध्यम से कुर्क की गयी सम्पत्ति के बारे में एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने अवगत कराते हुये बताया कुर्क की गयी अचल सम्पत्ति में एक तीन मंजिला मकान 50 वर्ग मीटर मकान न0 126(139/ए)–कुल मालियत 53,80,000/ रू0 (तिरेपन लाख अस्सी हजार रू0), अभियुक्त आफाक की अब तक कुल अचल सम्पत्ति कीमत लगभग तिरेपन लाख अस्सी हजार रू0 लगभग) की कुर्की फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की जा चुकी है । इसकी किसी के द्वारा खरीद फरोख्त न की जाए।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


