Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद- आतंक का पर्याय बने बदरूल रहमान की लाखों की सम्पत्ति कुर्क

फिरोजाबाद- आतंक का पर्याय बने बदरूल रहमान की लाखों की सम्पत्ति कुर्क

Spread the love

 

-जिला प्रशासन अब तक तीन करोड़ की संपत्ति कर चुका है कुर्क

फिरोजाबाद। भू-माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ एक बार फिर से डीएम-एसएसपी का हंटर चला है। दोनों ही अधिकारियों के सख्त रवैये से भूमाफियाओं की कमर टूट गई। दर्जनों मुकदमों में निरूद्ध आतंक का पर्याय बन चुके माफिया बदरूल रहमान की लाखों की अचल संपत्ति को बुधवार को जिला प्रशासन ने कुर्क किया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और गैंगस्टर के अलावा अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

बुधवार को जिलाधिकारी रवि रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने भू-माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दोनों ही अधिकारियों ने जनपद फिरोजाबाद में भू-माफिया और गैंगस्टर में निरूद्ध बदरूल रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी मोहल्ला गंज थाना दक्षिण व हालनिवासी प्रेमनगर डाक बंगला थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद की लगभग 32.19 लाख रूपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया। इसके साथ ही सर्वसाधारण को उक्त सम्पत्ति की खरीद-फरोख्त न करने के लिए भी लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचित किया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव एवं रसूलपुर पुलिस मौजूद रही।

अब तक तीन करोड़ की सम्पत्ति की गई कुर्क-एसपी सिटी
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में भू-माफिया एवं गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध बदरूल रहमान कि अब तक तीन करोड़ रूपये की कुल चल-अचल सम्पत्ति को पुलिस द्वारा कुर्क किया जा चुका है।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com