Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहले दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा

शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहले दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा

Spread the love

रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत डीएल कॉलेज बैजनाथपुर में  इंटरमीडिएट के टेस्ट परीक्षा मंगलवार से छात्र-छात्राओं के बीच शुरू हुई।
परीक्षा के पहले दिन शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रण राजीव रंजन ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा जैसे परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान एडमिट कार्ड को छोड़कर अन्य कोई भी सामग्री या कागजात परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जाने दिया गया। पहले दिन इंटरमीडिएट के टेस्ट परीक्षा शांति पूर्ण रुप से संपन्न हुई। डीएल कॉलेज प्रिंसिपल सुशील कुमार ने बताया कि पहले दिन इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा शांति पूर्ण रुप से संपन्न की गई। परीक्षा भवन में जाने से पहले छात्र छात्राओं को सभी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल ,हेलमेट आदि बाहर रखवा दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इस परीक्षा को लेकर पहले से ही परीक्षार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों को कदाचार में लिप्त नहीं रहने का आग्रह किया गया था क्योंकि 2023 में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा हो गई जिसमें परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मौके पर प्रिंसिपल सुशील कुमार, परीक्षा नियंत्रण राजीव रंजन, विवेकानंद कुमार, नीलम झा, प्रोफेसर अरविंद कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश मधुकर, अमर कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com