फिरोजाबाद में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त– प्रियंका श्रीवास्तव
फिरोजाबाद में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त– प्रियंका श्रीवास्तव

छात्राएं बनेगी आत्मनिर्भर,सुरक्षा के दिये जायेंगे मंत्र-महिला थानाध्यक्ष
फिरोजाबाद में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त– प्रियंका श्रीवास्तव
चप्पे-चप्पे पर एंटी रोमियो स्क्वायड रहेगी तैनात
महिलाओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता –महिला थानाध्यक्ष
जेल से जमानत पर छूटने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर-प्रियंका
फिरोजाबाद । जिले में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कॉलेजों में एक कार्यशाला के माध्यम से महिला थानाध्यक्ष गुरु मंत्र देगी जिससे छात्राएं पूरी तरह से बाहर आने जाने में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके,जिले में किसी भी महिला का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त बातें महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने एक वार्ता के दौरान कही ।
बताते चलें जनपद फिरोजाबाद में तेजतर्रार महिला थाना अध्यक्ष ने महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी महिला चाहे वह शादीशुदा,विधवा,गरीब व दलित हो,उसके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा,साथ ही पढ़ने लिखने वाली छात्राओं,शिक्षिकाओं व काम काजी महिलाओं के विषय में आगे बताते हुए कहा कोई भी छात्रा, अध्यापिका व कामकाजी महिला अपनी दिनचर्या के कार्यो को निबटाने के लिए घर से बाहर जाती है तो ऐसी महिलाएं अपने आपको पूर्ण रूप से सुरक्षित समझें ।
थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने आगे बताते हुए कहा कि कोई भी रोमियो टाइप का लड़का कोई परेशान करता है या किसी परिवार में महिला का उत्पीड़न करता है तो इस तरह की पीड़ित महिलाए तुरंत सूचना दें जिससे ऐसे लोगो पर कार्यवाही करके जेल भेजा जा सके ।
आगे बताते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जनपद म
फिरोजाबाद से आवाज इडिंया लाइव से अरिवंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

