गढ़वा झारखंड बालू लदे ट्रैक्टर अंचलाधिकारी एवं पुलिस द्वारा पकड़ कर थाना में किया जप्त

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौंधा गांव स्थित कोयल नदी से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर किया गया जप्त इधर इस संबंध कांडी थाना प्रभारी फैज रबानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की खरौंधा स्थित कोयल नदी से अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध बालू शिकंजा कसने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया चलाई गई छापेमारी अभियान के तहत अंचलाधिकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया गया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी शह अंचलाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया की वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन एवं परिवहन विभाग की सूचना दे दी गई है
Subscribe to my channel


