सहरसा बिहार कोशी नदी में स्नान करने के दौरान 9 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत।परिवार में मचा कोहराम।पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई में जुटी
कोशी नदी में स्नान करने के दौरान 9 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत।परिवार में मचा कोहराम।पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के जलई ओपी क्षेत्र के आरा पट्टी पंचायत के कुम्हरा गांव में एक 9 वर्षीय बालक की कोशी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है।बालक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।यह घटना कल बीते देर शाम सोमवार की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि मृतक बालक का नाम गौरव कुमार है जो जलई ओपी क्षेत्र के आरा पट्टी पंचायत के कुम्हरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।कल बीते सोमवार को स्नान करने गया था जहां पैर फिसलने के दौरान ज्यादा पानी में चले जाने से बालक की डूबने से मौत हो गयी है।आज मंगलवार को जलई ओपी की पुलिस के द्वारा बालक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
वहीं पोस्टमार्टम करवाने आये चौकीदार मनोज सिंह ने बताया कि कल बीते सोमवार को गौरव कुमार नामक बालक कोशी नदी से पूरब एक तालाब में स्नान कर रहा थ।उसी दौरान उक्त बालक का पैर फिसल जाने से ज्यादा गड्ढे पानी में चले गया जिससे बालक की डूबने से मौत हो गयी है।आज मंगलवार को बालक का शव लेकर आये हैं पोस्टमार्टम करवाने।
Subscribe to my channel



