Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूण्डला के राम खिलाड़ी डेरी का पनीर व हुंडी लाल का खोया है नकली,बिल्कुल न खाएं—डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह

टूण्डला के राम खिलाड़ी डेरी का पनीर व हुंडी लाल का खोया है नकली,बिल्कुल न खाएं—डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूण्डला के राम खिलाड़ी डेरी का पनीर व हुंडी लाल का खोया है नकली,बिल्कुल न खाएं—डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह

नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ होगी बड़ी कार्यवाही-जिला अभिहीत अधिकारी

सिंथेटिक दूध बेचने वालों पर लगेगी गैंगस्टर

फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड पर दिखाई दे रहा है जिला अभिहीत अधिकारी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए इस वित्तीय वर्ष में लगभग एक हजार खाद्य से जुड़ी दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें से 22 नमूने अब तक फेल पाए गए हैं । जिसमें फिरोजाबाद रोड पर एक डेरी का पनीर पूरी तरह से नकली पाया गया है वही टूंडला के नामी-गिरामी मिठाई विक्रेता हुंडी लाल का खोया भी दूषित नकली पाया गया है

बताते चलें जिला अभिहीत अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ फिरोजाबाद रोड पर स्थित राम खिलाड़ी डेयरी के मालिक देवेंद्र सिंह के यहां पर 2 जून को छापेमारी की थी जिसमें पनीर के साथ-साथ अन्य दस्तावेज संदिग्ध दिखाई दिए थे डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने रामखिलाड़ी डेरी का पनीर सैंपल को लेकर प्रयोगशाला भेजा था जो कि पूरी तरह से दूषित और फेल पाया गया है वहीं दूसरी ओर टूंडला के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता हुंडी लाल स्वीट्स के यहां से भी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह की टीम ने खोए का सैंपल लिया था उसकी अभी तत्कालीन रिपोर्ट में वह भी खोए का नमूना सिंथेटिक व फेल पाया गया है इसी परिपेक्ष में जिला अभिहीत अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने टूंडला व आसपास के लोगों से अपील की है ऐसे दूषित पदार्थों को ना खरीदा जाए न खाया जाए ।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइट से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com