Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार दो युवक को अपराधी बताकर मॉब लॉन्चिंग का बनाया शिकार। गंभीर अवस्था में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती

दो युवक को अपराधी बताकर मॉब लॉन्चिंग का बनाया शिकार। गंभीर अवस्था में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा दक्षिण बाड़ी टोला वार्ड 3 निवासी जयबल्लब यादव को रविवार की शाम मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास अपराधी बताकर मॉब लॉन्चिंग का शिकार बना दिया गया। भीड़ की पिटाई से घायल हुए युवक को गंभीर स्थिति में मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज से पटना रेफर कर दिया था। परिजनों ने स्थिति गंभीर देख सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि उसके साथ रहे दूसरे युवक का मधेपुरा में स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। बताते चलें कि 29 अगस्त को जयबल्लब यादव के पिता सिकेन्दर यादव की जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी। जबकि उस दिन की पिटाई में जयबल्लब यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हो पाया था कि रविवार की शाम को एक बार फिर से हमलावरों के रिश्तेदार ने युवक को मॉब लॉन्चिंग का शिकार बना दिया। युवक के परिजन ने बताया कि जयबल्लब यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से रविवार की शाम को अपने ससुराल घैलाढ़ की ओर जा रहा था। उसी रास्ते में जयबल्लब यादव के पिता के हत्या के मुख्य आरोपी का ससुराल भी है। जब जयबल्लब उस क्षेत्र से जा रहा था तो मुख्य आरोपी के परिजन भी रेकी कर रहे थे। उसके ससुराल वालों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई की जयबल्लब उधर ही जा रहा है। इसके बाद जैसे ही जयबल्लब यादव मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास पहुंचा कि उनलोगों ने हल्ला कर दिया कि ये लोग अपराधी हैं, लूटपाट कर रहे हैं। इसके बाद जयबल्लब और उसके साथी को भीड़ ने पकड़ लिया और जयबल्लब यादव और उसके साथी को अधमरा होने तक जमकर पीटा। चौंकाने वाली बात यह कि अधमरा होने के बाद भी वे लोग जयबल्लब को लात से मारते रहे। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल कर दिया।
बासडीह की जमीन पर कब्जा करने से शुरू हुआ था विवाद :- बताया जा रहा है कि 29 अगस्त की सुबह को दूसरे पक्ष के खुशीलाल यादव, बिनोद यादव, अमोद यादव, बिशुनदेव यादव, डोमी यादव सहित अन्य के द्वारा सिकेन्दर यादव व उसके पुत्र जयबल्लब यादव की बासडीह की जमीन पर कब्जा करने को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी तथा अचानक लाठी डंडा तथा रड से मारपीट शुरू हो गई। इसमें खुशीलाल यादव, बिनोद यादव, अमोद यादव, बिशुनदेव यादव, डोमी यादव सहित अन्य अज्ञात के द्वारा अधेड़ किसान सिकेन्दर यादव व उसके पुत्र जयबल्लब यादव को बुरी तरह से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया था। दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा दोनों जख्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए सहरसा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान किसान सिकेन्दर यादव की मौत हो गई। जबकि जयबल्लब यादव का गंभीर स्थिति में सहरसा में इलाज चला। इस मामले में जयबल्लब यादव ने पतरघट ओपी अध्यक्ष को किसान सिकेन्दर यादव हत्याकांड मामले में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें सात नामजद अभियुक्त में से एक नामजद मुख्य आरोपी विनोद कुमार यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जम्हरा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। जबकि अन्य फरार हैं। बताया जा रहा है कि 4 कठ्ठा जमीन में से दो कठ्ठा जमीन खुशीलाल यादव सहित अन्य के द्वारा आपसी रजामंदी से ले ली गई थी। इसके बावजूद उन सबों के द्वारा जमीन हड़पने की नियत से बारंबार कब्जा का प्रयास किया जाता था। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया था।
ग्रामीण पंचायत में भी नहीं बनी थी बात :- ग्रामीणों की माने इस विवाद को लेकर समाधान के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी की गई थी। जिसमें पंचों के द्वारा दूसरे पक्ष के खुशीलाल यादव, बिशुनदेव यादव को अपने हिस्से की जमीन पर कायम रहने को कहा गया था। लेकिन दबंग प्रवृत्ति के खुशीलाल यादव, बिशुनदेव यादव सहित अन्य के द्वारा पंचों की बातों को नहीं माना। जिससे नाराज पंचों ने दोनों पक्षों को ओपी जाने की सलाह दी। मामलें के समाधान के लिए सिकेन्दर यादव द्वारा दर्जनों बार ओपी में आयोजित होने वाले जनता दरबार में भी सभी साक्ष्य के साथ जाकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।
सिकेन्दर यादव हत्या कांड के मामले में 30 अगस्त को जांच में एसपी लिपि सिंह पहुंची थी :- 30 अगस्त 2022 को एसपी लिपि सिंह निरीक्षण करने तथा घटना की सच्चाई से अवगत होने के लिए जम्हरा दक्षिण बाड़ी वार्ड 3 मृतक के घर पर पहुंचकर मृतक के पुत्र जयबल्लब यादव से विस्तृत जानकारी ली थी।
*BYTE :-* संध्या कुमारी परिजन।
*BYTE :-* आलोक कुमार परिजन।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com