Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा : सड़क दुर्घटना में घायल कांडी पंचायत मुखिया से उनके आवास पर मिले भजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी

फोटो: मुखिया से मिलते भाजपा नेता
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी:भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी ने मंगलवार को कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद से नैनाबार गांव स्थित उनके आवास पर मुलाकात की व हालचाल लिया।
गढ़वा से चलकर नैनाबार पहुंचे मुन्ना चंद्रवंशी ने मुखिया विनोद प्रसाद के शिघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मालूम हो कि कांडी मुखिया विनोद प्रसाद शनिवार को घर से कांडी आने के क्रम में मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें एक स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया था।
Subscribe to my channel


