सहरसा बिहार पेट्रोल पंप के आगे से ट्रैक्टर की हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरा में कैद
पेट्रोल पंप के आगे से ट्रैक्टर की हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरा में कैद

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत जिरो माइल स्थित पेट्रोल पंप के आगे से सोमवार की अहले सुबह करीब 9 बजे ट्रेक्टर व टेलर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। गाड़ी मालिक कुंजबिहारी गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सौर बाजार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 19 जीए 6008 हैं। ट्रैक्टर व टेलर की चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद है। सीसीटीवी कैमरा के अनुसार एक अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप के आगे से ट्रेलर लगी ट्रैक्टर को चोरी कर बैजनाथपुर की तरफ जा रही है। गाड़ी मालिक कुंज बिहारी ने अपने अस्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं अता पता नहीं चला जिसके बाद थाने में आवेदन देकर टेलर व ट्रैक्टर बरामदगी की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। कुंज बिहारी ने बताया कि टेलर एवं ट्रैक्टर चोरी को लेकर 11 बजे दिन में ही थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। लेकिन पुलिस देर संध्या करीब 5 बजे घटनास्थल पहुंच कर घटना की तहकीकात में जुट गए। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की मनमानी को लेकर इस क्षेत्र में अन्य प्रकार की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। आवेदन देने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर व टेलर की चोरी का मामला संज्ञान में आया है, पुलिस जांच कर रही है।
Subscribe to my channel



