सहरसा बिहार भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार
ऐंकर -: बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कार्य 1 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।भवन निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का खयाल नहीं रखा जा रहा है।भवन निर्माण कार्य में पुराने और जमे हुए सीमेंट,लोकल बालू एवम घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है जिसको लेकर संवेदक को कई बार कहा गया लेकिन किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।कल जब संवेदक को कहा गया तो उन्होंने धमकी देते हुए बताया की जो कुछ बोलेगा उसके विरुद्ध रंगदारी का मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। बबलू यादव, मनटून यादव, राकेश यादव, वकील शर्मा, संजय यादव, योगेन्द्र कुमार, राजेश यादव,बिंदेश्वरी ठाकुर, राज कुमार राम, ललन कुमार यादव, गुड्डू यादव, शत्रुघन शर्मा, बिपिन यादव, अर्जुन ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने बताया की भवन निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसको लेकर विभाग के द्वारा अब तक किसी प्रकार की जांच नही की गई है। दर्जनों लोगों ने अधिकारी से जांच कर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है
Subscribe to my channel


