Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी सोनपुरा में 11,000 बिजली की तार की चपेट में से 4 लोग बुरी तरह घायल एवं इलाज के दौरान एक व्यक्ति का मौत

कांडी सोनपुरा में 11,000 बिजली की तार की चपेट में से 4 लोग बुरी तरह घायल एवं इलाज के दौरान एक व्यक्ति का मौत

Spread the love

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत सोनपुरा गांव मे ट्रांसफार्मर के नजदीक सामूहिक अपने खेत में सिंचाई बोरिंग कर रहे थे ठीक ऊपर में 11000 हजार हाई वोल्टेज का तार लगा हुआ था लोहे के पाइप के ऊपर उठाने के क्रम में बिजली की तार मे सट गया जिसमें चार व्यक्ति पूरी तरह झुलस गए तथा तुरंत ही निजी वाहन के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गढ़वा सदर अस्पताल के डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चारों व्यक्ति को रांची रिम्स में रेफर कर दिया। रांची रिम्स इलाज के दौरान सोनपुरा गांव निवासी रामजी यादव का 35 वर्षीय पुत्र ऊदल यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा तीन व्यक्तियों को बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह यादव रांची हॉस्पिटल में जाकर मृतक के परिवार से मिले और उनका हालचाल लिया साथ ही पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के पैतृक गांव के लिए भेजा गया हैं । शव को घर आने पर घर में कोहराम मच गया शव को दाह संस्कार के लिए सोन नदी में किया गया मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे युवा राजद जिला अध्यक्ष विनीत कुमार और कांडी प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान परिजनों को परिवारिक लाभ दिलवाने का ढाढस बांधा मृतक अपने पीछे तीन लड़की और एक लड़का छोड़कर चला गया अब इन लोग को देख रेख करने के लिए कोई नहीं रहा बताया जाता है कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com