Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड राष्टीय जनता पार्टी के द्वारा कांडी प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया गया चयन

राष्टीय जनता पार्टी के द्वारा कांडी प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया गया चयन

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में दिन गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की गई ।बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक के रूप में लातेहार प्रभारी बसन्त कुमार यादव के द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव किया गया चुनाव के दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्य व प्राथमिक सदस्यों के बीच चुनाव सम्बन्धित प्रस्ताव रखा गया जिसमें उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों व प्राथमिक सदस्यों के अलावे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति इमामुद्दीन खान का नाम प्रस्तावित किया पर्यवेक्षक द्वारा निर्विरोध रूप से इमामुद्दीन खान को अध्यक्ष पद पर हेतु चयन किया गया जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमामुद्दीन खान द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु विनय कुमार यादव को निर्विरोध रूप से चयन किया गया वहीं पर्यवेक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी की मजबूती के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया ताकि आने वाला समय में प्रखण्ड में हमारी पार्टी मजबूत स्थिति में रहेगी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी का विधायक बने। जबकि नवनिर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल से बेहद लगाव है इस पार्टी का उत्थान करने व मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर अपने पद व कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा वहीं उपाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए मैं सदैव तत्परता के साथ कार्य करूँगा बैठक में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, चटनियां पँचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, जोखन खलीफा, शिवनाथ यादव, नुरुल मियां, अनूप कुमार, लड्डू हवारी, जुब्रील खान, लालमोहम्मद खान सहित 3 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com