Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा स्वर्गारोहण विमान को पालिकाध्यक्ष ने झंडा दिखा किया रवाना

स्वर्गारोहण विमान को पालिकाध्यक्ष ने झंडा दिखा किया रवाना

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

शवों को श्मशान घाट, मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए ‘स्वर्गारोहण-विमान’ का शुभारंभ और शवों को सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रीजर का लोकार्पण आज नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने किया। पालिकाध्यक्ष साहू ने मंत्रोच्चार के साथ हरी झंडी दिखाकर स्वर्गारोहण विमान को रवाना किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश , नगरपालिका के सभासद गुड्डा भैया, बाबू निषाद महेन्द्र यादव देवेश सोनकर मौला बक्स,सब्बीर, राजेश गौतम, बसंतु वाहिद नेता,मायाराम, नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, संजीत बाबू सौरभ विनोद उमाशंकर मिश्र आदि के अलावा सत्येन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र साहू, अंकित साहू, खांईपार मुक्तिधाम समिति के नवीन निगम लाला, रवीन्द्र नाथ शिवहरे आदि ने

पालिकाध्यक्ष मोहन साहू जी के इस कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष श्री मोहन साहू जी ने कहा कि नगर पालिका बांदा नगर वासियों के लिए समर्पण की भावना से कार्य कर रही है आगे भी समर्पण का भाव जारी रहेगा
अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने कहा कि नगर पालिका बांदा अपने नगर वासियों के लिए उत्कृष्ट सेवाओं प्रदान करती रहेगी

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com