Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार खस्सी चोरी के आरोप में एक युवक को खुटा में रस्सी से बांधकर बनाया बंधक।जिसका वीडियो हुआ वायरल

खस्सी चोरी के आरोप में एक युवक को खुटा में रस्सी से बांधकर बनाया बंधक।जिसका वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के लक्ष्मीनियाँ गांव में बीते रात बुधवार को एक युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों के द्वारा खुटा में रस्सी से बांधकर बनाया बंधक।जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को खुटा में रस्सी से बांधा गया है और उक्त युवक का सिर का बाल भी हल्का छिलवा दिया गया है और मूंछे भी आधा मुरवा दिया गया है। वहीं मुखिया पति के द्वारा युवक से पूछाताछ भी की जा रही है जिसमें बंधक बना युवक दो लोगों का नाम बता रहा है।जिसमें एक युवक का नाम मयंक और दूसरे युवक का नाम राहुल बता रहा है।बंधक बना युवक अपने दो साथियों को के बारे में मुखिया पति से फोन करवा रहा है जो उसको बोलिये खस्सी पहुंचा देने नहीं तो मार देगा ग्रामीण सब।हालांकि जिस तरह वायरल वीडियो में तस्वीर नजर आता है वैसे मामले में आम लोगों को कानून अपने हाथों में नही लेना चाहिए।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर बिहरा थानां अध्यक्ष अकमल हुशेन ने बताया कि इस वायरल वीडियो के बारे में सूचना मिली है।लेकिन वीडियो मेरे पास अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है।वीडियो उपलब्ध होता है तो जांच कर कार्रवई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com