Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अपराधियों 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या

अपराधियों 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*ANCHOR :-* सहरसा में बीती रात अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बाबा रघुनी हॉल्ट के समीप की घटना है।घटना से गुस्साए लोगों ने सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्सा कचहरी मार्ग के हुसैन चौक के समीप बीच सड़क पर शव रखकर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे साथ ही अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।मृतक की पहचान 28 वर्षीय पूंजीत यादव के रूप में की गई है जो महखड़ पंचायत के गोठटोला वार्ड नं0-11 का रहने वाला था।बीती रात मेला देखने के लिए युवक अपने घर से घर से निकला था जिसकी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बाबा रघुनी होल्ट के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई है।इधर घटना की जानकारी बख्तियारपुर थाने पुलिस को मिलते ही हुसैन चौक पहुंच कर प्रदर्शन कारियों को समझाने में जुटी है लेकिन हत्या की घटना से गुस्साए लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है वहीं जिले के आलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com