Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा नरैनी निकाली विशाल तिरंगा रैली

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा नरैनी निकाली विशाल तिरंगा रैली

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा 15 अगस्त 2022 सोमवार
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद बांदा से संबद्ध तहसील नरैनी में विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति के नरैनी के नगर अध्यक्ष सोनू करवरिया के नेतृत्व में तहसील नरैनी में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तहसील नरैनी के विभिन्न प्रमुख चौराहा तिराहे तक समिति के पदाधिकारियों सदस्यों एवं सम्मानित ग्रामीणों ने तिरंगा झंडा के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति नरैनी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर सेनानी अमर, बलिदानी अमर रहे के नारे लगाए।

इस दौरान शामिल हुए गौ रक्षा समिति बांदा के जिला सह प्रभारी देवीदास गिरी महाराज व जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि आजादी के महापर्व पर हर घर तिरंगा फहराए जाने का मकसद है कि हमारे देश के नौजवान बच्चे एवं बड़े बुजुर्ग अपने देश की आजादी के इतिहास को जाने। आगे दोनों जिला पदाधिकारियों ने कहां की उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करें जिनकी बदौलत आज हम लोग स्वतंत्र हैं।

नगर अध्यक्ष नरैनी श्री सोनू करवरिया ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद भारत को बनाने के लिए लाखों लोगों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आगे श्री करवरिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा नरैनी नगर के विभिन्न मोहल्ले में पहुंचकर हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आवाहन किया गया। एवं आजादी के 75 में वर्ष को लेकर आजादी का जश्न तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया। एवं अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी शहीदों की याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उक्त तिरंगा यात्रा में सभी पदाधिकारी गण व अन्य लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने अपने हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे। व राष्ट्रीय देश भक्ति गीत डीजे से बजाएं जा रहे थे। इस तिरंगा रैली में जिले से आधा दर्जन जिला समिति बांदा से पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा समापन के पश्चात नरैनी तहसील गौ रक्षा समिति नरैनी के पदाधिकारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत आप सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं तथा स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण करें।

इस मौके जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष उत्तरी नगर अध्यक्ष आदित्य सोलंकी पर विपिन विनोद दीक्षित, अंबेश त्रिपाठी, अन्नू रालिहा, अमनदीप,अमन करवरिया, आनंद पांडेय,अभिषेक,रामजी, विष्णु कात,दीपक साहू,धीरज त्रिपाठी, कमलेश राजपूत, कैलाश, अजय द्विवेदी, सुरेश कुमार, अखिलेश सोनी, दीपक सोनी, कमल पटेल, सचिन सिंह, पीयूष द्विवेदी,नितिन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com