Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा महँगाई एवं भयंकर बेरोजगारी के विरोध में 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए “आजादी की गौरव यात्रा” का शुभारंभ नगर सिरसागंज के गांधी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा महँगाई एवं भयंकर बेरोजगारी के विरोध में 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए "आजादी की गौरव यात्रा" का शुभारंभ नगर सिरसागंज के गांधी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आज जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा महँगाई एवं भयंकर बेरोजगारी के विरोध में 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए “आजादी की गौरव यात्रा” का शुभारंभ नगर सिरसागंज के गांधी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। उसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें समस्त कांग्रेसीजन जिसमें सबसे आगे राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चल रहे थे और अनेक कांग्रेसी हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए हाथों में महंगाई हाय हाय, बेरोजगारी खत्म करो,युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मत करो लिखी हुई तख्तियां लेकर भारत माता की जय,देश के शहीदों को नमन, जय हिंद ,जय भारत जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।यात्रा सर्वप्रथम मेन बाजार में से होती हुई सोथरा चौराहे पर पहुंची उसके उपरांत नगला खंगार पहुंच कर एक नुक्कड़ सभा की गई जिसमें सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। उसके उपरांत पदयात्रा उखरेड पहुंची जहाँ क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित किया गया।उसके उपरांत यात्रा कठफोरी पहुंची जहां पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों के साथ बढ़ती महंगाई पर चर्चा की गई। उसके उपरांत मदनपुर ब्लॉक से होते हुए यात्रा अराव ब्लॉक में पहुंची।जहां पदयात्रा के दौरान क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित कर यात्रा भारोल पहुंची।जहां बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रथम दिन की यात्रा का समापन हुआ। प्रथम दिन यात्रा लगभग 17.5 किलोमीटर चली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बनते दिखता था। कार्यकर्ता भारत माता की जय ,महंगाई कम करो, रोजगार उपलब्ध कराओ आदि नारे लगा रहे थे और शहीदों को याद कर रहे थे। यात्रा के दौरान चलने वालों में प्रमुख रूप से जिले के उपाध्यक्ष छेत्रपाल सिंह यादव, सिरसागंज से प्रत्याशी रही प्रतिमा पाल,जिले के उपाध्यक्ष मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर,फिरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर राजोरिया ,जसराना से प्रत्याशी रहे विजय नाथ वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी तुलसीराम शाक्य,बेदराम शाक्य, बलिराम शाक्य,हरेंद्र शर्मा,अभिषेक पचौरी, खजांची दिवाकर, बालकिशन दिवाकर, देवदत्त बाथम, शिवराज बाथम हरीश चंद्र परैठा,जीतू देवी,सुनील बघेल, राजपाल बघेल नेत्रपाल कश्यप,सचिन बघेल रमेश झा, मुन्नालाल, डॉक्टर ओम प्रकाश, रामनरेश, हरी बाबू बेदीराम राकेश गुप्ता, गोलू लोधी आदि लोग उपस्थित थे।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com