Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बैजनाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की शक पर यूरिया से भड़ी ट्रक जप्त

बैजनाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की शक पर यूरिया से भड़ी ट्रक जप्त

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-: रविवार को बिहार के सहरसा जिले के  बैजनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूरिया से भरी एक ट्रक को पुलिस शिविर  ले जाया गया। बता दें कि जहां एक तरफ यूरिया के लिए किसान  महामारी कर रहे हैं  वहीं दूसरी तरफ यूरिया की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद माफिया ऊंची दामों पर यूरिया बेचने के लिए ट्रक से यूरिया लाकर बेच रहे हैं। खाद माफिया किसान का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। पंजीकृत दुकानों पर यूरिया मिल नहीं रही है, कहीं अगर मिल भी रही है तो लंबी कतार लगी रहती है, इसका फायदा बिचोलिया जमकर उठा रहे हैं। ऊंचे दामों पर यूरिया मिलने की खबर को आवाज इंडिया लाइव चैनल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको लेकर बैजनाथपुर पुलिस ने रविवार को सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग में एक ट्रक की तलाशी ली। जिसमें 250 में 248 बोड़ी यूरिया पाया गया चालक से यूरिया खाद के बारे में जानकारी ली और वेद कागजात की मांग की। कालाबाजारी की सूचना पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडे पुलिस शिविर पहुंचकर जांच में जुट गए। ट्रक में लॉर्ड युरिया 248 बोरा पाया गया। ट्रक चालक ने 2 बोरी यूरिया सबैला चौक पर ट्रक मालिक मनोज यादव के ससुराल में उतारने की बात स्वीकार ली। ट्रक चालक के पास 250 बोरा यूरिया का चालान था। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है चालान पर रेक पॉइंट की कर्मी का दशखत और  मोहर नहीं था। सुधाकर पांडे ने ट्रक चालक से दो बोरी यूरिया खाद मंगवाया जिसके बाद ट्रक चालक को छोड़ दिया गया। स्थानीय किसान लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूरिया खाद के चलते धान की फसल बर्बाद हो रही है। ट्रक से यूरिया खाद मधेपुरा रेक पॉइंट से लोडिंग कर सिमरी बख्तियारपुर के तेलिया हाट एक खाद बीज भंडार जा रहा था
उसी दौरान बैजनाथपुर पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक पर लधे यूरिया खाद सहित ट्रक को जप्त कर पुलिस शिविर लाया गया था।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com