Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार नाबालिग को किया चाइल्ड लाइन हवाले

नाबालिग को किया चाइल्ड लाइन हवाले

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

 

एंकर -: सोमवार की देर संध्या को एक भटकता हुआ 13 वर्षीय बालक बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस शिविर सहायता के लिए पहुंचा ,जहां पुलिस शिविर प्रभारी के द्वारा किसी प्रकार की सहयोग नहीं किया गया। उस नाबालिग बालक को फटकार लगाते हुए दूसरे क्षेत्र की थाना जाने को कहा गया था। हालांकि उस वक्त पुलिस शिविर में प्रिंट मीडिया के कुछ साथी भी थे। जो बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी की करतूत को देखकर आश्चर्यचकित रह गए, और भटकते हुए बालक को सहयोग करने का भरोसा दिलाते हुए चाइल्ड लाइन सहरसा को सौंप दिया। बता दें कि भटकता हुआ बालक नालंदा जिले के भैसासुर देवी अस्थान वार्ड नंबर 25 निवासी गणेश साह के पुत्र युवराज कुमार अपने घर से बीते रविवार की रात्रि को पिता के डांटने के बाद फरार हो गया था। जो भटकते हुए राजगीर पहुंचा और राजगीर से सोमवार को ट्रेन पकड़ कर सहरसा पहुंच गया। भटकते बालक ने सहरसा स्टेशन स्थित एक युवक के साथ बैजनाथपुर पुलिस शिविर सहायता के लिए पहुंचा था लेकिन पुलिस शिविर की करतूत बालक को सहयोग करने से कतरा गई। क्षेत्र में बैजनाथपुर  पुलिस के प्रति चर्चा का विषय बना हुआ है। वही 6:30 बजे प्रिंट मीडिया के द्वारा भटका हुआ बालक को चाइल्ड लाइन सहरसा के कर्मी बचनेश्वर कुमार को सुपुर्द कर दिया गया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com