चित्रकूट बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों के द्वारा सत्याग्रह
बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों के द्वारा सत्याग्रह

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

आज जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ कचहरी प्रांगण के पास पार्क में सत्याग्रह किया कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेश पार्टी सड़कों पर आंदोलन कर रही कांग्रेस पार्टी के सांसद नेता सदन में महंगाई बेरोजगारी की चर्चा करना चाहते हैं यह सरकार चर्चा न कर सांसदों को निलंबन करने का काम करती है और जब हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहते हैं तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाता है लोकतंत्र की सरेआम हत्या की जा रही है अगर विपक्ष जनता की आवाज सदन में उठा सकते शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन नहीं कर सकते इस तरह से पूरे विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है जिसको कांग्रेसका एक-एक कार्यकर्ता इस हिटलर शाही को बर्दाश्त नहीं करेगा सड़कों में उतार कर संघर्ष जारी रखेगा आज हम सत्याग्रह कर रहे हैं अगर जरूरत पड़ी तो जेल भरने का काम करेंगे कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा जब कांग्रेस पार्टी राजघाट पर सत्ता ग्रह के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांग की है इस तानाशाही सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी जाती इस तानाशाह सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है जिस तरह से देश में आटा दाल चावल दूध दही खाद पदार्थों की सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है अगर विपक्ष आम जनता के हितों के लिए सदन में चर्चा करना चाहता है तो सरकार चर्चा से भाग रही है और अगर सड़कों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाह रहा है तो पुलिस को आगे करके गिरफ्तार करने का काम करती है ईडी का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं के ऊपर किया जा रहा है उसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसका एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विरोध करता रहेगा इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रावण शुक्ला त्रिजुगी नारायण शुक्ला रामा दत्त मिश्र जिला महासचिव कालीचरण राजपूत विजय मणि त्रिपाठी हेमराज त्रिपाठी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लतीफ खान ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी कामता प्रसाद द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर शिव शंकर खंगार ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर धर्मेंद्र वर्मा सलमान सिद्धकी अजय मौर्या उदय नारायण पाल लव यादव कुलदीप मिश्रा शिव गुलाम वर्मा चुनवाद प्रसाद प्रजापति अजय सिंह धर्मेंद्र शुक्ला धीरेंद्र शुक्ला विवेक सिंह रामू सिंह अनिल यादव महेंद्र शुक्ला आदि कांग्रेश के साथी मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


