वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत
वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत

*वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत*
फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद आगरा के थाना एत्माददौला के मोती महल निवासी प्रशांत 20 वर्ष पुत्र सूरजभान शुक्रवार की शाम कमला नगर निवासी अपनी बहन के यहां गया था।वहीं से वह अपने दूर के रिश्तेदार मान सिंह पुत्र संतोष निवासी नगला मिर्जा
फिरोजाबाद आ रहा था।
तभी टूंडला के एफएच कॉलेज के समीप तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
हादसे का पता चलते ही उसके परिवार के लोग शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उसके शव को देख वह लोग रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके साथी को भर्ती कराया है। प्रशांत जूते की फैक्ट्री में काम करता था।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



