चित्रकूट विश्व कवि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज उनकी जन्मस्थली राजापुर चित्रकूट में हुआ
विश्व कवि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज उनकी जन्मस्थली राजापुर चित्रकूट में हुआ

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर नगर में नौ दिवसीय जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस श्री तुलसी जैन कुटीर मंदिर से वंशीवट वृंदावन धाम के पूजनीय संत श्री राम दास जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश रखकर आगे आगे चल रही थी सीताराम धुन में बाल वृद्ध नर-नारी थिरकते हुए मोहक छटा प्रस्तुत कर रहे थे कलश यात्रा में दूरस्थ क्षेत्रों से आए साधु महात्मा बड़ी संख्या में मौजूद थे कलश यात्रा में राम दरबार शिव पार्वती राधाकृष्ण व गोस्वामी तुलसीदास जी की झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी कलश यात्रा मध्यान्ह 12:00 बजे प्रारंभ होकर संकट मोचन मंदिर पहुंची जगह-जगह पर भक्तों ने पूजन अर्चन कर भोग लगाया हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने कलश यात्रा में भागीदारी कर अविस्मरणीय तुलसी जयंती मनाने को संकल्पित हुए।
कल प्रातः 7:00 बजे से तुलसी जैन कुटीर प्रांगण में रामचरितमानस का नवांह परायण प्रारंभ होगा।
दूसरे सत्र में तुलसीदास चरित्र दर्शन पर दैनिक संगोष्ठी तथा रात्रि 8:00 बजे से उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा तुलसीदास चरित्र दर्शन का 9 दिन तक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा कलश यात्रा में घोड़े बैंड बाजे व डीजे की राम धुन पर थिरकने वाले भक्त भी बड़ी संख्या में सम्मिलित थे। युवा समाजसेवी अनिल कुमार देवरवा व उनके सहयोगी साथियों का काफी योगदान रहा जिला अधिकारी महोदय चित्रकूट के कार्यालय पर पहुंचकर गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आमंत्रण पत्र दिया गया उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों से निवेदन करते हुए राजापुर आने का आग्रह किया गया इस मौके पर रामाश्रय त्रिपाठी पुजारी जी एडिशनल सेक्रेटरी लीना जौहरी उत्तर प्रदेश सरकार गृह मंत्रालय उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा थाना अध्यक्ष राजापुर अपने हमराही साथियों के साथ चित्रकूट जनपद के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के उपस्थित राजापुर नगर के सम्मानित जनता जनार्दन भक्तों की उपस्थिति बहुत अधिक संख्या में रही
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



