Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बिजली विभाग की लापरवाही से मखाना किसान की गई जान

बिजली विभाग की लापरवाही से मखाना किसान की गई जान

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

– करंट लगने से हुई मौत
– बांस के सहारे खेत तक पहुंचा है बिजली तार , जहां विभाग ने एलॉट कर दी मीटर
– जहां से चल रही थी मोटर

*एंकर :-* जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर भरना गांव , वार्ड नंबर 5 निवासी राजेश मुखिया की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। वे मंगलवार को सुख रहे मखाना खेत में पटवन करने गए थे। बिजली से मोटर चला कर खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गई। उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन भरत मुखिया एवं ग्रामीण तरुण ठाकुर ने बताया कि राजेश बिजली विभाग से मोटर चलाने का मीटर ले रखा है। लेकिन उनके खेत तक पोल नहीं लगाई गई है। बांस के सहारे ही खेत तक बिजली का तार पहुंचा है। जो झुक कर काफी नीची हो गई है। जहां मोटर लगाकर सूख रहे मखाना खेत को बचाने के लिए राजेश गए थे। झुकी तार से उन्हें करंट लग गई और मौत हो गई है। बनगांव थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com