सहरसा बिहार अग्नीपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद, सहरसा स्टेशन पर सन्नाटा, यात्री हलकान और परेसान
अग्नीपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद, सहरसा स्टेशन पर सन्नाटा, यात्री हलकान और परेसान

*रिपोर्टर :- विकास कुमार सहरसा (बिहार)।*
*ANCHOR :-* बिहार के सहरसा में भी बीते तीन दिनों से सारी ट्रेन रद्द कर दी गयी है।वहीं भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रेलवे ,स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।भाड़ी संख्यां में पुलिस बल की तैनाती की गई है।सुरक्षा में आरपीएफ ,जीआरपी,आरपीएसएफ ,एसएसबी के जवान को लगाया गया है।और आरपीएफ इंस्पेक्टर बन्दना कुमारी और जीआरपी इंस्पेक्टर के सयुंक्त टीम के द्वारा सहरसा स्टेशन पर फ्लैग मार्च भी किया गया।कहीं भी बंद समर्थक और उपद्रवी नजर नहीं आ रहे हैं।बाजार और स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।मात्र एक दो यात्री स्टेशन पर बीते तीन दिनों से फंसे हुए है।
स्टेशन पर फंसे यात्री राम मंडल पांडेय की माने तो पटना जाना है बीते दो दिनों से फंसे हुए हैं,ट्रेन चल नहीं रही है,हमलोग कैसे जाएंगे,घर वाले परेसान हैं बच्चे सब परेसान है।पता नहीं कब चलेगी ट्रेन।
वहीं दूसरे यात्री मनोज कुमार की माने तो गोंडा जाना है कोई ट्रेन नहीं है बड़ी समस्या में फंसे हुए हैं।हमलोग तीन दिनों से फंसे हुए हैं सहरसा स्टेशन पर ,अब हमलोगों के पास पैसे भी नहीं है कैसे खाना पीना खाएंगे।बडीं समस्या हो गयी है।
वहीं स्टेशन पर मौजूद इंस्पेक्टर रामशरण की माने तो भारत बंद को लेकर सभी जगह सभी स्टेशन पर हमलोग मुस्तेद से ड्यूटी कर रहे हैं,सभी जगह शांतिपूर्ण है।कहीं किसी तरह का कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है सभी जगह पीसफुल है।और हमलोग सजग है सतर्क हैं।उन्होंने ये भी बताया की सुरक्षा की दृष्टिकोन से आरपीएफ जीआरपी, एसएसबी, कमांडो, और लोकल थाना के के जवान को लगाया गया है।
*बाइट : मजोज कुमार, यात्री*
*बाइट: राममंडल पांडे यात्री*
*बाइट: रामशरण रेल इंस्पेक्टर*
*बाइट: रेल दुकानदार*
Subscribe to my channel


