Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद 5 जून 2022 को सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक आवश्यक बैठक वयोवृद्ध समाजसेवी श्री बाबू खान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर आयोजित की गई

5 जून 2022 को सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक आवश्यक बैठक वयोवृद्ध समाजसेवी श्री बाबू खान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर आयोजित की गई

Spread the love

आज दिनांक 5 जून 2022 को सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक आवश्यक बैठक वयोवृद्ध समाजसेवी श्री बाबू खान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला चेयरमैन सूचना अधिकार टास्क फोर्स डॉ बीएस गौतम ने कहा कि गरीबों के लिए सूचना अधिकार अधिनियम 2005 ऐसा कानून ऐसा हथियार है जो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ब्रह्मास्त्र है तथा ऐसी महान शक्ति को मोदी सरकार ने कमजोर कर आम आदमी के साथ धोखा किया है जिससे सरकारी विभागों में बैठे भ्रष्ट अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं जिन पर अंकुश लगाए जाने के लिए सूचना कानून को मजबूत किया जाना अति आवश्यक है
वरिष्ठ कांग्रेस नेता
अनिल उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने सूचना अधिकार कानून बनाकर देश की जनता को एक ऐतिहासिक ब्रह्मास्त्र बनाकर सौंपा था जिससे आम आदमी भ्रष्टाचारियों से लड़ने तथा सूचना अधिकार अचूक हथियार को प्रयोग कर अपने हक अधिकार की बात करते हुए क्षेत्रीय जनता की मजबूत से मजबूत समस्या को उठाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाता था लेकिन भारत की मोदी सरकार ने इस अवैध भ्रष्टाचारी शस्त्र को बहुत कमजोर कर दिया है और आम आदमी के अधिकारों पर स्पष्ट रूप से डाका डाला है जिससे मोदी सरकार में गरीबों का उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया जिसके चलते आज कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़ने के लिए विवश हैं कश्मीर पुराने दौर में वापस आ गया है रोजाना हत्याएं हो रही हैं आज आम आदमी सुरक्षित नहीं है वाहवाही लूट रही मोदी वाली सरकार जनता अपने आपको से ठगा सा महसूस कर रही है बैठक में डॉ मुन्नेश कुमार रनवीर सिंह ठेनुआ राजीव मल्होत्रा अमन वर्मा चंद्रप्रकाश मिथिलेश वर्मा जितेंद्र जैन अनिकेत शर्मा महेश चंद्र बबलू उजाला सत्यदेव राजा रोहिताश सिंह मुकेश कुमार सोनी लाल दिगंबर सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com