Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई

Spread the love

फिरोजाबाद आगरा

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान, वाहन चालक दौड़े और यात्रियों को पुलिस की मदद से बाहर निकाला। दस गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार की सुबह एक स्लीपर बस 36 सवारियों को लेकर आजमगढ़ से रवाना हुई। बस में युवक, महिलाओं के अलावा बच्चे भी बैठे थे। अधिकांश सवारियां दिल्ली जाने वाली थीं और वे लम्बा समय होने के चलते सो रही थीं। अचानक चालक को झपकी आई और तेज गति से दौड़ रही स्लीपर बस अनियंत्रित हो गई। एक्सप्रेसवे पर बस पलटती हुई काफी दूरी तक घिसटती हुई चली गई। बच्चों और महिलाओं की चीख पुकार के बाद कई वाहन चालक मौके पर रुक गए। वहीं किसानों ने दौड़ लगा दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। लोगों ने सवारियों को निकालना शुरू किया। महिलाओं, बच्चों को खिड़कियों से भी बाहर निकाला। हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको एंबुलेंस में तत्काल पीजीआई सैफई में उपचार के लिए भेजा। थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने बस को एक्सप्रेसवे से क्रेन मंगाकर हटवाया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com