Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा शिल्पग्राम में शनिवार की शाम बेहद ख़ास रही

शिल्पग्राम में शनिवार की शाम बेहद ख़ास रही

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

शिल्पग्राम में शनिवार की शाम बेहद ख़ास रही। अलग अलग आगरा
गायकों की गायकी और उनके सुरों से सजे हुनर हाट के माहौल में संगीत का हर रंग दिखाई दिया। सुरमयी शाम की रौनक में चार चाँद लगाने का काम किया केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने। उन्होंने राजस्थानी लोक गायक उस्ताद अनवर खान मांगणियार के साथ मंच से प्रभु राम, कृष्ण और मीरा के भजन और राजस्थानी लोकगीतों को बेहतरीन तरीके से गाकर समां बांध दिया। “पधारो म्हारे देस” को दर्शकों ने काफी सराहा। ये दोनों सहपाठी रहे हैं और पहले भी एक साथ मंच साझा किया है लेकिन ये पहला मौका है जब आगरा में इन दोनों लोगों ने अपनी शायदार गायकी पेश की।

उस्ताद अनवर खान राजस्थान के लोकप्रिय लोकगायक हैं और भारत सरकार ने इनको पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। मेघवाल और अनवर खान की कमाल की जुगलबंदी देखकर लोग हैरान रह गए। रंग-बिरंगी राजस्थानी पगड़ी पहने इस दोनों के साथ वाद्ययंत्र बजाने वाले अन्य कलाकार भी परंपरागत राजस्थानी भेषभूषा में थे। लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, उस्ताद अनवर खान और सभी संगीतक़तों के इस अंदाज़ को बेहद पसंद किया। प्रस्तुति के बाद आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान और उनके सभी साथी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोत्साहन राशि के तौर पर अर्जुन राम मेघवाल ने अनवर खान को 1 लाख और अन्य कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हज़ार रुपए की चेक भेंट की।

हुनर हाट के मंच पर इस खूबसूरत जोड़ी की प्रस्तुति के बाद एक और जोड़ी ने कमाल कर दिया। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर रूप कुमार राठौर और उनकी सिंगर पत्नी सोनाली राठौर ने अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। रूप कुमार राठौर ने बॉर्डर फ़िल्म का गाना “संदेसे आते हैं” और रब ने बना दी जोड़ी फ़िल्म का गाना “तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूँ” गाकर सुरों की बारिश कर दी। इसके अलावा भी रूप कुमार राठौर ने अन्य कई शानदार गाने गाए। उन्होंने अपनी पत्नी और खूबसूरत आवाज़ की सिंगर सोनाली राठौर के साथ मिलकर भी कई सुपरहिट गाने गाए।

संगीत से सजी शाम में कॉमेडी का तड़का लगाया जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने। राजू श्रीवास्तव ने अपने ख़ास अंदाज़ से लोगों को खूब हंसाया। लोगों की मिमिक्री का उनका अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आया।

इन सभी से पहले सिंगर विवेक मिश्रा और अंकिता पाठक ने अपनी सुरीली गायकी से माहौल को सुरीला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकिता पाठक ने लता मंगेशकर और आशा भोंसले के गानों को बख़ूबी निभाते हुए गाया वहीं विवेक मिश्रा के गानों पर लोग थिरकते नज़र आए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com