सहरसा बिहार जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की हुई मौत, जबकि दो की हालत गंभीर, कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं डॉक्टर पुलिस और परिजन
जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की हुई मौत, जबकि दो की हालत गंभीर, कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं डॉक्टर पुलिस और परिजन

विकास कुमार सहरसा (बिहार) रिपोर्ट
बिहार में जहां पूर्ण शराबबंदी है वहीं दूसरी ओर जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के घोसई गांव का है जहां संदिग्ध स्थिति में दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि दो अन्य अभी भी गंभीर स्थिति में अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल मामला तब प्रकाश में आया जब संदिग्ध स्थिति में सहरसा जिले के एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति को उसके परिजन द्वारा भर्ती कराया गया। हालांकि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मरीज का नाम मानस कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड के रामपुर गांव के रहने वाले मानस कुमार बीती रात मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के धोसई गांव अपने ससुराल गए थे जहां उन्होंने साहरु साले और गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कुछ खाया पिया था। जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जबकि सहरसा सदर थाना क्षेत्र के मानस नगर के रहने वाले उनके साहरु आलोक कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को सहरसा लाकर आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं मरने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम गोलू कुमार बताया जाता है। वहीं एक अन्य जिसका नाम प्रभास कुमार बताया जा रहा है। वह उसी गांव का रहने वाला है। जो फिलहाल भागलपुर जिले के निजी अस्पताल में इलाजरत है। हालांकि यह दो लोगों की मौत और दो कि अस्पताल में भर्ती होने की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। जिस घर में यह घटना हुई है उनके परिजन का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वे स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि सभी लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। जिसके बाद सभी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
Subscribe to my channel



