Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा खेरागढ़ एसडीएम और आगरा पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

खेरागढ़ एसडीएम और आगरा पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

– अवैध खनन के 40 से अधिक ओवरलोड ट्रक किए जब्त

सैयाँ
खेरागढ़ तहसील क्षेत्र से होकर अवैध खनन कर राजस्थान की तरफ से आ रहे ओवरलोड ट्रकों और डंपरों पर तहसील प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसते हुए जाजऊ टोल प्लाजा से रोहता तक गांव के रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात कर बड़ी संख्या में ट्रकों को पकड़ा।
इस दौरान भारी संख्या में अवैध खनन से भरे कई ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह थाना मलपुरा, सैंया क्षेत्र में तहसील प्रशासन खेरागढ़ और आगरा पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 ट्रकों को अलग-अलग रास्तों पर रोका जिनमें से करीब 40 ट्रकों को ओवरलोडिंग व अन्य कागजातों में कमी पाए जाने पर जब्त कर लिया गया। एसडीएम अनुज नेहरा, सीओ खेरागढ़ महेश कुमार और तहसीलदार प्रदीप कुमार ने सैंया, सदर बाजार और मलपुरा पुलिस के साथ मिलकर राजस्थान की ओर से खनन करके ला रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा। टीम ने कई स्थानों पर एक साथ कार्यवाही को अंजाम दिया। थाना मलपुरा क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर 30 से 35 और ग्वालियर हाईवे स्थित जाजऊ टोल से पहले राजस्थान की ओर से आए करीब पंद्रह ट्रकों को एक साथ पकड़ लिया। पकड़े हुए सभी वाहनों पर वैध प्रपत्र नहीं थे जिस कारण उन्हें सीज करके प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया।

एक साथ दो स्थानों पर हुई कार्यवाही से खनन माफियाओं को संभलने का मौका नहीं मिला जिसके कारण ही प्रशासन इतनी बड़ी संख्या में वाहनों को जप्त कर पाया पहले अवैध खनन से भरे ओवरलोड कुछ ट्रकों को टोल से निकाले गए जिससे खनन माफियाओं को आगे होने वाली कार्यवाही के बारे भनक न लगे जैसे ही ट्रक दक्षिणी बाइपास के आसपास पहुंचे। पुलिस ने अपना कार्य शुरू कर दिया इधर दक्षिणी बाइपास के आसपास कार्रवाई चल रही है उधर बड़ी संख्या में ट्रक टोल के आसपास आ गए जिससे कार्रवाई में बड़ी संख्या में ट्रकों को जब्त किया गया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com