बांदा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया इंटेक वेल एंड WTP का निरीक्षण
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया इंटेक वेल एंड WTP का निरीक्षण

* बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां पर पहुंचकर माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद ने इंटेक वेल का निरीक्षण किया। पूरा मामला जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खटान का है जहां पर पेयजल परियोजना के तहत बन रहे इंटेक वेल का माननीय मंत्रीगण ने निरीक्षण किया व तत्पश्चात डब्लू टी पी किटहाई में पेयजल परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। आपको बताते चले कि भारत सरकार के द्वारा संचालित पेयजल परियोजना हर घर जल , हर घर नल के अंतर्गत माननीय जल शक्ति मंत्री एवं राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने स्वयं जाकर प्रगतिशील कार्य का निरीक्षण किया एवं इस मौके पर उपस्थित इंजीनियर विक्रम सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि क्या क्या कार्य कराया जाना है तथा कितना कार्य कर लिया गया है। इस मौके पर माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक जल पहुंचाने के लिए यह योजना चलाई जिससे महिलाओं को घर पर ही शुद्ध जल की प्राप्ति हो सके एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए समाज हित में प्रधानमंत्री के साथ मिलकर एक अच्छा कार्य किया है। इस योजना के अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जो अवस्य ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर माननीय मंत्रीगणों के साथ चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल ए डी एम नमामि गंगे,एस डी एम बबेरू, क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा,कमासिन थाना प्रभारी उमेश सिंह, समाजसेवी प्रभंजन कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


