Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा एसबीआई बैंक के लॉकर से सोने की हुई चोरी मामले का पुलिस ने कर दिया उद्भेदन मिली बड़ी कामयाबी

एसबीआई बैंक के लॉकर से सोने की हुई चोरी मामले का पुलिस ने कर दिया उद्भेदन मिली बड़ी कामयाबी

Spread the love

विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

 

सहरसा जिले के बैजनाथपुर के भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से सोने की हुए चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है दरअसल बीते 10 अप्रैल को शाखा प्रबंधक ललित कुमार सिन्हा द्वारा बैजनाथपुर ओपी में लिखित आवेदन दिया था जिसमें बैंक के लॉकर से बैंक सफाई कर्मी उमेश मलिक के द्वारा अवकाश के दिन बैंक में आकर लॉकर से तकरीबन 2 केजी 700 ग्राम सोना चोरी कर लिए जाने की बात अंकित की गई इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज देखने से किया गया मामले को तुरंत गंभीरता लेते हुए एसपी लिपि सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु निशिकांत भारती के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया गठित एसआईटी द्वारा इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए कांड का सफल उद्भेदन वह वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न स्थानों पर अनुसंधान छापेमारी की गई जहां से पुलिस को सफलता मिली सोने की बरामदगी सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित मिशन कंपाउंड के संजय शाह के घर से मिली उनके घर से 561.750 ग्राम सोना का जेवर एवं 4 लाख 39 हजार 500 नेपाली करंसी बरामद किया गया वही मोतिहारी के घोड़ासहन निवासी सुनील कुमार के घर से 245.160 ग्राम सोना का जेवरात बरामद किए गए साथ ही साथ बैंक के सफाई कर्मी उमेश मलिक के घर से 321. 730 ग्राम सोना का जेवरात बरामद किया गया कुल सोने की बरामदगी 1128.640 ग्राम की गई उसके साथ साथ 4 लाख 39हजार 500 नेपाली करंसी भी बरामद किया गया गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश मलिक, संजय शाह, मुन्ना साह, और सुनील कुमार है पुलिस को मिली कामयाबी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है लेकिन पुलिस के सर पर अभी भी बैंक में चोरी हुए सोने का बोझ बाकी है अभी फिलहाल 60 लाख के ही सोने के जेवरात की बरामदगी हुई है जबकि 70 लाख के जेवरात की बरामदगी अभी भी पुलिस को करनी है इसको लेकर पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है एसपी लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान तमाम जानकारी दी है और मामले का खुलासा किया है उन्होंने बताई है कि जल्द ही और बच्चे सोने को बरामद कर लिया जाएगा इसके लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com