Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट

नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट

Spread the love

*बांदा- उत्तर प्रदेश न्यूज़

नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट*

*घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती*

*एंकर*/बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी चौकी पर तैनात चार पुलिसकर्मी कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव पर एक दर्जन लोगों के घरों पर चार पुलिसकर्मी नोटिस देने के लिए गए थे, तभी दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष मिलकर पुलिसकर्मी के ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद चारों पुलिसकर्मी ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर अपनी जान बचाई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा चारों घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव का है। जहां पर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुखबीर सिंह उम्र 27 वर्ष, बृजेश कुमार 27 वर्ष, प्रवेश उम्र 25 वर्ष, सलमान खान उम्र 28 वर्ष, यह आज किसी मामले की नोटिस देने के लिए पंडरी गांव गए थे, तभी दर्जनों ग्रामीण व महिलाओं ने मिलकर लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला कर दिया। जिससे चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, वही कांस्टेबल सुखबीर का मोबाइल भी छीन लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायल कांस्टेबलों का इलाज व मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा अस्पताल पर पहुंचकर घायल कांस्टेबलों का हाल-चाल लिया है। और आगे की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है, उधर पुलिस के द्वारा हमला करने वाली 4 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com