Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद लोक अदालत में अपने वादों का कराऐं निस्तारण -आजाद सिंह

लोक अदालत में अपने वादों का कराऐं निस्तारण -आजाद सिंह

Spread the love

फिरोाबाद/012 मई/सू0वि0

*40000 वादों से अधिक लक्ष्य के साथ कल (14 मई को) जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।*

*लोक अदालत में अपने वादों का कराऐं निस्तारण -आजाद सिंह*

अध्यक्ष व जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव फौजदार के निर्देशन में 14 मई को जनपद न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस बार की राष्ट्रीय लोक अदालत में 70000 वादों के निस्तारण का चिन्हांकन किया गया है किन्तु जिला प्रशासन व पुलिस अनुभाग द्वारा नगर निगम व बैंको व अन्य विभागों द्वारा समुचित प्रचार-प्रसार करने के कारण जनपद वासियों में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढी है और राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्धारित किए गए 40000 वादों के लक्ष्य से भी अधिक वादों के निस्तारित होने की संभावना है।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 6 आजाद सिंह एवं प्राधिकरण की प्रभारी सचिव मिनाक्षी सिन्हा द्वारा जनसामान्य से अनुरोध किया गया है कि वह 14 मई को जनपद न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय टूण्डला व जसराना, जिला कलैक्ट्रेट, समस्त तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता से सिविल प्रकृति के तथा शमनीय प्रकृति के दाण्डिक वाद, फाइनंेस कम्पनियों के वाद, एन0आई0एक्ट वाद, वन विभाग, बैंक ऋण से सम्बन्धित वाद, उत्तराधिकार से सम्बन्धित वाद, पेंशन, श्रम, छात्रवृत्ति, विद्युत बिल से सम्बन्धित आदि वादों का निस्तारण करवायें। उनके द्वारा इस सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों की किसी न्यायालय में कोई अपील इत्यादि नहीं होती है और अंतिम रूप से वादों का निस्तारण हो जाता है और सदा-सदा के लिए मुकदमा निस्तारित हो जाता है।
उन्होने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस मुख्यालय, प्रत्येक थाना, चौकी, ब्लॉक, तहसील व राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैनर व होर्डिंग लगवाये गये हैं। उन्होने बताया कि नगर निगम व समस्त बीडीओ का भी सहयोग रहा एवं प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समुचित सहयोग प्रदान किया गया है। नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बैनर व होर्डिंग लगवाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होने बताया कि इस बार ग्राम पंचायत की पहल पहली बार हुई है जिसमें ग्राम प्रधानांे ने अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर लोगों को लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा टैलिफोनिक कॉल कराई जा रही है, जिसके अंतर्गत लोगांे को लोक अदालत की जानकारी देते हुए 10000 कॉल कराने का लक्ष्य रखा है। मुख्य प्रबन्धक, अग्रणी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक प्रदोष पुंडीर द्वारा भी बैंको के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के लिए व आमजन को जागरूक करने के लिए जनपद के मीडिया की भी सराहना की।

जिला सूचना अधिकारी फिरोजाबाद

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com