वजीरपुर राजस्थान भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

महेश चन्द शर्मा
वजीरपुर, ब्राह्मण समाज के लोगों को एक वर्ष में एक तो पूर्ण रूप से एक जाजम पर एकत्रित होना चाहिए। अगर ऐसा नही कर सके तो बिखरे हुए समाज को चलाना ओर भी मुश्किल हो जावेगा। ये शब्द गंगापुर सिटी सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कहते हुए कहा कि हमारे समाज को हर दूसरे वर्ग ने प्रताड़ित किया है। जिससे गांवों में एक दो घरों के लोगों को गांव छोड़कर शहर की ओर पलायन करना पड़ा। हमारे लोगों को चाहिए कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर तो सभी को गले शिकवे भुलाकर एकत्रित होना चाहिए। कोई आपस की समस्या हो तो निपटारा करने का प्रयास करना चाहिए। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की विधी विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गंगापुर सिटी से आए ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोविन्द पाराशर, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश चन्द,हनुमान शर्मा,करौली से आए वेद प्रकाश उपाध्याय व शान्तनु पाराशर ने अपने ओजस्वी भाषण से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। वही तहसील अध्यक्ष घनश्याम पाराशर ने भगवान परशुराम जी की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि समाज के लोगों इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज मंदिर की जमीन पुजारी के नाम नही होने से लोगों द्वारा मंदिर की जमीन को अन्य लोगों द्वारा हडपा जा रहा है। सरकार ने विप्रो की संस्था का चयन किया। जिसके अध्यक्ष महेश शर्मा को बनाया गया उनका ध्यान हम समाज की पीड़ा की ओर दिलाना चाहते हैं। वे समाज हित में कार्य करे। वही विप्र फाउंडेशन की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में समाज बालकों को भाग लेना चाहिए। जिससे समाज का गौरव बढे़। कार्यक्रम के सभापति श्री प्रवीण कुमार शर्मा रहे। जिन्होंने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर भूदेव मुदगल, छोटेलाल व्यास,हरिशंकर शर्मा, रामेश्वर, महेन्द्र गुरदैनिया,तुलसीराम शास्त्री, रमेश बड़ौदा, बजरंग गुरदैनिया, रामदयाल शेखपुर, गोपाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, दामोदर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, सीताराम, रामस्वरूप शर्मा बड़ौलीवाले , पुरषोत्तम खंड़ीप, जुगल किशोर मोहचा, गौरीशंकर उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel



