बांदा बजरंग दल की दो दिवसीय योजना बैठक सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में हुई सपन्न

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

कल दिनांक 1/05/2022 दिन रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय योजना बैठक सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ बांदा में सम्पन्न हुई।
बैठक में 28 मई से 5 जून तक बाँदा में सरस्वती विद्या मन्दिर प्रयागराज रोड में लगने वाले सात दिवसीय बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बारे में सम्पूर्ण चिन्तन तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपीं गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दनेरिया जी,प्रान्त मंत्री वीरेंद्र पाण्डेय,प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम,प्रान्त संयोजक अजीतराज भाईसाहब का विशिष्ट पाथेय प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दनेरिया द्वारा संगठन के वर्तमान कार्यक्रमो की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। प्रान्त मंत्री वीरेंद्र द्वारा अग्रिम 28 मई से सात द्विवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनके विभागों की नियुक्तियां की गई, प्रांत संगठन मंत्री मधुराम द्वारा अल्पकालिक प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक की भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी को अग्रिम वर्ग हेतु योजनाबद्ध क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित किया गया। सभी पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से संचालन हेतु प्रेरित किया गया, प्रांत संयोजक अजीतराज द्वारा सभी पदाधिकारियों से अग्रिम वर्ग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में प्रान्त टोली के पदाधिकारियों सहित सभी 21 जिले के जिला संयोजक सह संयोजक गौरक्षा प्रमुख सहित सभी जिलों के संगठन मंत्री उपस्थित रहे।
वि०हि०प० जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल विभाग जिला तथा नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel



