Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जिले के आलाधिकारी रात्रि विश्राम कर सुन रहे है आम लोगो की जनसमस्याएं

Spread the love

फिरोजाबाद ।

जिले के आलाधिकारी रात्रि विश्राम कर सुन रहे है आम लोगो की जनसमस्याएं

योगी 2.0 सरकार के निर्देश का अक्षरस पालन कर रहे है फिरोजाबाद के अधिकारी

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार एसएसपी फिरोजाबाद ने किया थाने पर रात्रि विश्राम

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद पर किया गया रात्रि प्रवास

रात्रि प्रवास के दौरान थाने की कार्यवाहियों का किया गया निरीक्षण

एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा आमजन मानस से सीधा संवाद कर सुनी गयी समस्याएँ

जनपद के अन्य थानों पर जारी रहेगी रात्रि प्रवास की योजना –आशीष तिवारी एसएसपी

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास किया गया ।

रात्रि प्रवास के दौरान थाने के समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण संग मीटिंग आयोजित कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारण करने तथा बीट आरक्षियों को अपनी-अपनी बीट में अच्छी पकड बनाने तथा बीट बुक अध्याविधिक कर बीट को एक्टिव करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

रात्रि प्रवास के दौरान आशीष तिवारी द्वारा थाना शिकोहाबाद का निरीक्षण कर थाने की आईजीआरएस की स्थिति, कम्प्यूटर रूम, बैरक, भोजनालय, बन्दी हवालात आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों का उचित रखरखाव,थाने पर जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण, भू-माफिया, टॉप-10, गैंगस्टर , गुण्डा , हिस्ट्रीशीटर, अपराध रजिस्टर न0-04, रजिस्टर न0-8 एवं महिला अपराध से सम्बन्धित अपराधियों की समीक्षा करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

थाना का निरीक्षण में पायी गयी कमियों को एक महीने के अन्दर दुरस्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद को निर्देशित किया गया

थाने पर आये हुए समस्त फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर तथा महिला हेल्प डेस्क, सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निरीक्षण करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने व छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुँचकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया

 

 

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com