चित्रकूट : मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान का शुभारंभ किया जिला अधिकारी चित्रकूट

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन योजना तृतीय चरण का शुभारंभ आज भजन संध्या स्थल सीतापुर चित्रकूट में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है की मिशन शक्ति के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया जिसका आप लोगों ने सीधा प्रसारण भी देखा है कहा कि हमारे जनपद में नारी शक्ति की योजना बनाकर अच्छा कार्य किया जा रहा है इस समय जनपद ही नहीं प्रदेश स्तर पर नारी शक्तियों का प्रभाव बढ़ रहा है चाहे वह चुनाव के विभिन्न पदों पर हो या अन्य शासकीय व सामाजिक सेवा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है उन्होंने कहा कि जनपद में सैम मैम बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है, इसी प्रकार कुपोषित बच्चियों को विशेषकर चिन्हित कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है जिसमें जनपद की 2 गरीब परिवार की बच्चियों को गंभीर बीमारी थी जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया है उन्होंने कहा कि अपने बच्चे बच्चियों को अच्छी शिक्षा दें तभी वह आगे बढ़कर आपके परिवार का नाम रोशन करेंगे आंगनवाड़ी आशा एएन एम ने कोरोना काल के समय उन्होंने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है, यही नहीं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिला कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है ताकि वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सके उन्होंने कहा कि आप लोग शासन की जो भी योजनाएं हैं उनका अधिक से अधिक लाभ लें।
उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव ने कहा कि आज मिशन शक्ति के फेज- 3 का शुभारंभ किया गया जिसमें सशक्त नारी सशक्त प्रदेश का नारा दिया गया है
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


