बांदा ग्राम पंचायत तिलोसा में विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर कैसे पढ़ेंगे बच्चे

* बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां पर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय का ऐसा हाल है जहां की माली हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में है, इसके अंतर्गत विद्यालय के अध्यापकों द्वारा जिलाधिकारी महोदय बांदा को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है जिसमे विद्यालय की हालत बहुत गंभीर बताई गई है।
आपको बता दे कि यह पूरा मामला जनपद बांदा के ग्रामपंचायत तिलौसा अंतर्गत श्री बद्री प्रसाद शर्मा जूनियर हाईस्कूल विद्यालय का है जहां पर कार्यरत अध्यापकों ने यह जानकारी दी कि इस विद्यालय का स्थापना वर्ष सन 1982 से चल रहा है। इसके प्रबंधक श्री कमला प्रसाद त्रिपाठी का दिमागी संतुलन भी ठीक न होने के कारण एवं कोविड 19 के कारण 3 वर्षो से विद्यालय बंद रहे। इस मौके पर उपस्थित अध्यापक तथा अन्य लोगो ने जानकारी दी कि विद्यालय के प्रबंधक द्वारा कमरों की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे ये हाल हो चुका है कि यहां पर छात्रों को बैठाने तक में असुविधा होती है और जब हम प्रबंधक से मरम्मत आदि कार्य कराने के लिए कहते हैं तो कहते हैं की आप छात्रों को पढ़ाते हैं तो आप लोग ही बनवाओ। यही नहीं विद्यालय से जुड़ी लगभग 5 हेक्टेयर की जमीन भी है जिसकी उपज का सारा उपयोग प्रबंधक द्वारा विद्यालय में लगाने के बजाए अपने घर में ही लगाते हैं।
इन सभी कारणों के चलते विद्यालय के अध्यापकों सहित अन्य लोगो ने जिलाधिकारी बांदा से विद्यालय की माली हालत को देखकर उस पर कार्रवाई करने की मांग की है क्युकी इस विद्यालय के माध्यम से छात्राओं का भविष्य भी जुड़ा हुआ है समाजसेवी नवल तिवारी द्वारा जानकारी प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


