Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव मियागंज पावर हाउस के अधिकारी और कर्मचारी की तानाशाही रवैया से ग्रामवासी परेशान

Spread the love

*मियागंज पावर हाउस के अधिकारी और कर्मचारी की तानाशाही रवैया से ग्रामवासी परेशान*

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

लगभग तीन-चार वर्षों से 30,40 वोल्टेज विद्युत आती है

माहे रमजान के पवित्र महीने में रोजदार भाइयों को होती है काफी दिक्कतें

उन्नाव,हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकतपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह यादव के घर के बगल से ठीक जो मुस्लिम आबादी है उस मुस्लिम आबादी में लगभग 3,4 वर्षों से ग्रामवासी विद्युत के लिए परेशान है ग्राम वासियों के मुताबिक यहां पर 3,4 वर्षों से विद्युत सिर्फ नाम के लिए आती है बिजली सिर्फ यहां पर 40 से 30 वोल्टेज आती है जिससे कि हम लोगों के फ्रिज वाशिंग मशीन कूलर पंखे आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पाते हैं। जिससे कि हम ग्राम वासियों को इस भयंकर गर्मी के कारण हम लोगों को रात रात सो नहीं पाते एक तरफ मच्छरों का प्रकोप छाया हुआ है दूसरी तरफ इस भयंकर गर्मी में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली भी ठीक से नहीं आ रही है जिससे कि हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग मियागंज पावर हाउस में लिखित और मौखिक ने शिकायत दिया लेकिन अभी तक कोई भी समस्या का निदान नहीं हुआ लगभग 3,4 वर्ष हो गए है समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है बिजली सिर्फ नाम के लिए आती है सिर्फ बल्ब की स्प्रिंग जलती हुई दिखाई दे रही है रोशनी हरगिज़ नहीं। समाज सेवक मोहम्मद इदरीश ने बताया इस वक्त पवित्र रमजान का महीना चल रहा है और यहां के लोग रोजे रख रहे हैं प्यास की शिद्दत होती है लेकिन फिर भी वह खाना पानी नहीं खा पी सकते उनको ठंड की जरूरत है लेकिन ठंड के लिए ना ही पंखे चल रहे हैं और ना ही उनको रोज इफ्तार के लिए ठंडा पानी मिल पा रहा है यह एक बहुत ही नींदई बात है पावर हाउस के लिए और यहां के आला अधिकारी जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान के लिए लगभग 3,4 वर्ष हो गए लेकिन एक छोटी सी समस्या का निदान नहीं हो सकता अगर इसी तरह समस्या का निदान नहीं हुआ तो यहां के ग्रामवासी जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com