आगरा शादी से पहले दूल्हा हुआ गायब

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
शादी से पहले दूल्हा हुआ गायब
आगरा। यमुना पार का रहने वाला एक युवक अपनी शादी से 2 दिन पहले गायब हो गया घटना के संबंध में परिजनों ने थाने में शिकायत कर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी एक अन्य युवती से प्रेम करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कछपुरा निवासी रोहित पुत्र मोतीलाल की गुरुवार को बारात नगला छहुआ ईदगाह जानी थी। 2 दिन पूर्व 19 तारीख को वह सुबह 8:00 बजे घर से डीसीएम बुक करने की कह कर निकला था जिसके बाद वह नहीं लौटा। रोहित के काफी समय तक ना लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने घटना के संबंध में थाना एत्माद्दौला पुलिस को अवगत कराया और वहां शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सूत्रों की मानें तो युवक का किसी एक अन्य युवती से प्रेम चल रहा था जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गायब हुआ है।
Subscribe to my channel


