आगरा बल्केश्वर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में नमकीन के कारखाने में लगी भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया नमकीन फैक्ट्री के आस पड़ोस में मकानों से लोग बाहर निकल कर भागे

अरविंद कुमार श्रीवास्तव
आगरा । बल्केश्वर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में नमकीन के कारखाने में लगी भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया नमकीन फैक्ट्री के आस पड़ोस में मकानों से लोग बाहर निकल कर भागे ।
मिली जानकारी के अनुसार l बुधवार को गंगे गौरी क्षेत्र में विमल गुप्ता पार्षद के निवास के नजदीक एक नमकीन कारखाने में आग लग जाने से भगदड मच गई । नमकीन का कारखाना 3 मंजिला बिल्डिंग में अवैध रूप से कई वर्षों से नमकीन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था आज अचानक आग लग जाने से फैक्ट्री मालिक का लाखों रुपए का नुकसान होने के साथ ही नमकीन फैक्ट्री में रह रही परिवार अपनी जान बचाकर बाहर की ओर निकले । क्षेत्र के लोगों का कहना था कि इस तरीके की दर्जनों क्षेत्र में अवैध रूप से कारखाने फैक्ट्रियां चल रहे हैं । ऐसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे कारखानों पर अग्निशमन विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता । आग की सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिसकर्मियों के साथ फायर सर्विस के पुलिसकर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया । घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तमाम फैक्ट्रियां चल रही है । भ्रष्टाचार में डूबा अग्निशमन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने में लापरवाह बने हुए हैं।
Subscribe to my channel


