Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट राजापुर थाना में दो अभियुक्त गिरफ्तार 3-3 किलो सूखे गांजे के साथ

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

 

प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना राजापुर पुलिस टीम ने 02 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार*
*कब्जे से 03-03 कि0ग्रा0(कुल 06 कि0ग्रा0) सूखा गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01-01 अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर व 01-01 अदद मोबाइल फोन बरामद*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री अतुल शर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री एस0पी0 सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर श्री अवधेश कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री पवन कुमार प्रधान तथा उनकी द्वारा अभियुक्त (1) कल्लू उर्फ लवकुश उपाध्याय पुत्र गया प्रसाद उपाध्याय निवासी चिल्लीमल थाना राजापुर को 03 किलो ग्राम सूखा गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्ट्रीम बिना नम्बर, 01 अदद मोबाइल फोन तथा अभियुक्त (2) मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र जगपत पाण्डेय निवासी सुरसेन थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 03 किलो सूखा गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर, 01 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदशुदा 02 मोटरसाइकिल को धारा 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया । अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये ।
*बरामदगीः-*
1. अभियुक्त कल्लू उर्फ लवकुश उपाध्याय के कब्जे से 03 कि0ग्रा0 सूखा गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्ट्रीम बिना नम्बर व 01 अदद मोबाइल फोन
2. अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय के कब्जे से 03 कि0ग्रा0 सूखा गांजा, 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर व 01 अदद मोबाइल फोन
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
(1) कल्लू उर्फ लवकुश उपाध्याय पुत्र गया प्रसाद उपाध्याय निवासी चिल्लीमल थाना राजापुर जनपद चित्रकूट
(2) मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र जगपत पाण्डेय निवासी सुरसेन थाना राजापुर जनपद चित्रकूट
*बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 श्री पवन कुमार प्रधान थाना राजापुर
2. आरक्षी बब्बू राजा
3. आरक्षी लवलेश यादव
4. आरक्षी ललित सोनी
5. आरक्षी जितेन्द्र मौर्या

पुलिस प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com