Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएचसी व सीएचसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का किया आयोजन

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

 

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के सभी 9 विकास खण्डों में 18 से 23 अप्रैल के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएचसी व सीएचसी पर ब्लॉक दो जय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने स्वास्थ्य मेलों को सरकार की मंशा अनुरूप प्रभावशाली व जनोपयोगी बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉल लगाकर क्षेत्र के लोगों को प्रदेश व कंेद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वह मेलें में आंख जांच, मोतियाबिन्द जांच, ब्लड टेस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों के लिए अलग-अलग काउण्टर बनवाऐं जाए और किस काउण्टर पर क्या परीक्षण किया जा रहा है, किस डाक्टर की डयूटी है, इसकी सूची मेलें के प्रवेश द्वार पर डिस्प्ले की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि मेडिकल बोर्ड बनाकर क्षेत्र के दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मौके पर ही दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी किए जाए, किसी विकलांग को प्रमाण पत्र बनवाने में कोई असुविधा नही होनी चाहिए। उन्होने दिव्यांगजनों को उनके सहायक उपकरण वितरण कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षणों के लिए अलग से विशेष कैम्प लगाने के निर्देंश दिए जहां पर महिलाओं के ब्लड टेस्ट, टीकाकरण व दवा वितरण आदि मौके पर ही कराए जा सकेे। उन्होने सभी प्रभारी अधिकारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मेले में आने वाली जनता के लिए एनजीओ के सहयोग से मेलें में निःशुल्क शरबत, नीबू पानी व प्याऊ आदि पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाए। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलांे का आयोजन 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से विकास खण्ड सिरसा�

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com