फिरोजाबाद प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में पुस्तकालय का हुआ शुभारम

टूंडला: प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में पुस्तकालय का हुआ शुभारम
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
टूंडला। टूंडला रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय बनाया है। बृस्पतिवार को डीटीएम जे संजय कुमार के सानिध्य में एक महिला यात्री ने फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।
मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार ने कहा कि यात्री सुविधाओं को निरंतर बेहतर करने के प्रयास में टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3/4 के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है। टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय आपको मोबाइल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। पढ़ने की आदत में वृद्धि करने व बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पुस्तकालय का उद्घाटन प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में किया गया।
इससे स्थानीय यात्रियों के साथ आगरा से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी लाभ होगा जो टूंडला से अन्य स्टेशनों के लिए यात्रा करने आते हैं। पुस्तकालय के लिए किताबें एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा उपहार में दी गई थीं।
Subscribe to my channel



