गढवा कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ निवासी बिना पासवान पिता स्व रामसुंदर पासवान ने शनिवार को हरिहरपुर ओपी में एक लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर। कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ निवासी बिना पासवान पिता स्व रामसुंदर पासवान ने शनिवार को हरिहरपुर ओपी में एक लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। हरिहरपुर ओपी में दिए गए आवेदन में राजा घटहुआ निवासी बिना पासवान ने जिक्र किया है कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी 2019 में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगाड़ा निवासी विजय पासवान के पुत्र अरुण कुमार राम के साथ किया था। शादी के बाद से लेकर अब तक पुत्री मनीषा बिना किसी शिकवा शिकायत की ससुराल में रह रही थी। पिता ने आवेदन में जिक्र किया है कि शादी के समय जो दान दहेज तय हुआ था हमने उसे भी पूरा किया था। सभी चीजें अच्छे से चल रही थी पर 25-26 की रात्रि लगभग 2 बजे मनीषा की सास का उसके पिता के पास फोन आया जिसमे बताया गया कि लड़की की तबियत अचानक खराब हो गई है ईलाज हेतु कांडी स्वास्थ्यकेन्द्र में हैं। लड़की के परिजन कांडी स्वास्थ्यकेन्द्र से उसे गढ़वा हॉस्पिटल ले गए जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर घर वापस भेज दिया। पिता ने अपनी पुत्री मनीषा के शव को लोहरगाडा लाया व अपने दामाद अरुण कुमार राम , पिता विजय पासवान व समधिन विमला देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है उन्होंने लिखा है कि हमे यह शक है कि मेरी पुत्री को जहर देकर मारा गया है। अतः मामले की जांच कर न्याय देने की गुहार लगाई है। वही संबंधित मामले में हरिहरपुर ओपी प्रभारी शुकत खान ने कहा कि आवेदन के आलोक में निष्पक्ष जांच होगी दोषी जो भी है बख्शेंगे वह सलाखों के पीछे अवश्य होगा।
Subscribe to my channel



