Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड़ नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू करने की मांग

बिक्की भगत रिपोर्ट
पाकुड़ । नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को लेकर युवा जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष राज हाजरा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसे पुनः प्रारंभ करने की मांग की है ।पत्र में कहा गया है कि नगर में आए दिन चोरी , छिनतई जाम अन्य दुर्घटनाएं होती रहती है ।यदि शहरी क्षेत्र के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को मरम्मत करा दिया जाए तो कुछ हद तक समस्या का समाधान हो सकता है । नगर में जाम की समस्या को लेकर लेकर पत्र में कहा गया है की इस शहर में यदि पार्किंग सेंड की व्यवस्था हो जाए तो जाम की समस्या से आम जनमानस को निजात मिल सकेगा। युवा जिला उपाध्यक्ष ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की दिशा में अग्रसर हो ताकि शहर में हो रही छोटी बड़ी घटना दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके
Subscribe to my channel


