फिरोजाबाद डबल मर्डर के आरोपी सलीम को शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 घण्टे के अन्दर मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

*थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।*
थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति सलीम पुत्र अब्दुल निवासी मौहल्ला पडाव द्वारा समय करीब 17.30 बजे अपने पड़ोसी अकील पुत्र शकील, संजीदा पत्नी शाकिर, सिम्मी पुत्री शाकिर को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया था । उपचार के दौरान अकील व संजीदा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी । सिम्मी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।
उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्त सलीम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 05 टीमों का गठन कर टीमों को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी । बालाजी नहर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा हेतु फायरिंग की गयी जिसमें संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया । संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सलीम पुत्र अब्दुल के रूप में हुयी । पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
वाइट एमपी ग्रामीण
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



