चित्रकूट प्रमेश श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मानिकपुर आग पीडित चुन्नीलाल कोल की मदद करने के लिए भेजे राजस्व अधिकारी

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में तहसील मानिकपुर अंतर्गत आज दिनांक 06। 03। 2022। को ग्राम पंचायत बगदरी के मजरा छयुलहा में चुन्नी लाल कोल के घर पर आग लगने की सूचना पर नायब तहसीलदार मानिकपुर विवेक कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो छेदी लाल पांडेय एवम् मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नुकसान का आंकलन किया गया तथा पीड़ित को ठंड से बचने हेतु कंबल दिए गए, साथ ही साथ जल्द से जल्द नियमानुसार आर्थिक सहायता के लिए आश्वस्त किया गया। मेडिकल टीम द्वारा चुन्नीलाल की पत्नी सुरतिया का उपचार किया गया। ग्राम प्रधान एवम् कोटेदार को पीड़ित की हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया गया। जैसे ही उपजिलाधिकारी को सूचना मिली उनसे रहा नहीं गया और रात्रि में ही डॉक्टरों के साथ विभागीय अधिकारियों को भेजा चुन्नीलाल कोल की मदद के लिए बहुत ही नेक दिल अधिकारी है जब भी जहां भी कोई सूचना मिलती है तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कराते हुए पीड़ितों की मदद करते हैं पूरे क्षेत्र में लोग बहुत ही संतुष्ट हैं प्रमेश श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी मानिकपुर से इस मौके पर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहित पीड़ित चुन्नीलाल कोल मौके पर स्थित उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



