Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जिला बदर हुए अपराधी ने दलित महिला के साथ किया रेप का प्रयास

Spread the love

फिरोजाबाद

टूंडला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड काशीराम आवास योजना के आवास में रहने वाली एक महिला के साथ रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है
पीड़ित महिला के पति मनोज द्वारा मिली जानकारी से पता चला कि शाम करीब 6:00 बजे कुछ युवक महिला को अकेली पाकर घर में घुस आए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे महिला के कपड़े फाड़ दिए थे महिला की चीख पुकार सुनकर घबराए युवक मौके से फरार हो गए, पकड़ा धकड़ी में महिला की हालत बिगड़ गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर महिला को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया, देर रात महिला की हालत स्थिर बताई गई, आरोपी का नाम बंटी s/o जमील खान बताया गया है
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह जिला बदर अपराधी है एफ आई आर दर्ज हो चुकी है टूंडला थाना अध्यक्ष ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बंटी नामक युवक को चुनाव शुरू होते ही जिला बदर कर दिया गया था।
पूछने पर क्षेत्र अधिकारी टूंडला ने बताया कि टीम गठित कर दी गई हैं और दबिश दी जा रही है बहुत जल्द ही अपराधी हमारी गिरफ्त में होंगे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com